सोने की अंगूठियां देखने के बहाने दुकान में पहुंचे, मौका मिलते ही कर दिया हाथ साफ

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Aug, 2026 07:51 PM

theft at a jewelry shop in gurdaspur

गुरदासपुर शहर में एक दुकानदार के साथ चालाकी कर लाखों रुपये कीमत की सोने की दो अंगूठियां ठगकर ले जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

गुरदासपुर, (हरजिंदर गोराया) : गुरदासपुर शहर में एक दुकानदार के साथ चालाकी कर लाखों रुपये कीमत की सोने की दो अंगूठियां ठगकर ले जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, कुछ लोग ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को बातों में उलझाकर सोने की अंगूठियां दिखाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बड़ी चालाकी से दुकानदार को भ्रम में डाल दिया और सोने की दो अंगूठियां लेकर मौके से फरार हो गए। दुकानदार को जब इस बात का पता चला तो उसने तुरंत CCTV कैमरों की फुटेज चेक की।

CCTV फुटेज में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां कैद हुई हैं। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!