पंजाब में बाढ़ से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, सरकार ने जारी किए नए आंकड़े

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Sep, 2025 08:29 PM

the number of deaths due to floods in punjab has increased

पंजाब में बाढ़ की चपेट में आने से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है।

पंजाब डैस्क : पंजाब में बाढ़ की चपेट में आने से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। दरअसल पंजाब सरकार ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार पंजाब में अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार अमृतसर-होशियारपुर में 7-7 मौतें रिपोर्ट की गई हैं, जबकि पंजाब में अब तक 3,87013 लोग बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। पंजाब में बाढ़ से अब तक 1996 गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के संकट के दौरान प्रशासन द्वारा 22854 लोग बचाए गए, जबकि 3 लापता हैं।

अमृतसर और होशियारपुर में सबसे ज्यादा मौतें

जानकारी के मुताबिक, अमृतसर और होशियारपुर जिलों में सबसे ज्यादा तबाही हुई है, जहाँ 7-7 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा कई अन्य जिलों से भी मौत और तबाही की खबरें सामने आ रही हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,996 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन और राहत दलों द्वारा लगातार बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं। अब तक 22,854 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि 3 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें दिन-रात राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

हालात इतने गंभीर हैं कि हजारों लोग अपने घर छोड़कर अस्थायी शिविरों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर हैं। लोग दिन-रात इस उम्मीद में जी रहे हैं कि हालात जल्द सामान्य होंगे और वे अपने घर लौट पाएंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!