Edited By Kamini,Updated: 31 Mar, 2023 12:02 PM

माहानगर में लक्कड़ पुल से एक युवती के नीचे गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है।
लुधियाना: माहानगर में लक्कड़ पुल से एक युवती के नीचे गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार युवती पुल से करीब 20-25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरी है। वह अपने सहेली के साथ फिल्म देखकर आ रही थी। जब युवती नीचे गिरी तो उसकी सहेली वहां घबरा कर फरार हो गई।
वहां मौजूद लोगों ने युवती को बेसुध हालत में लेटाया और प्राथमिक उपचार किया। सूचना मिलते ही तुरन्त पी.सी.आर. कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एंबुलेस के जरिए युवती को सिविल अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने बताया कि युवती के कई जगहों पर चोटें आई हैं और उसके हाथ में फ्रैक्टर हो गया है। युवती को डाक्टरों ने सी.एम.सी. अस्पताल में रैफर कर दिया है। इस मामले संबंधी थाना नंबर 1 की पुलिस जांच कर रही है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि युवती के ठीक होने के बाद ही सच का पता चल पाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here