“शौक दा कोई मुल्ल नहीं…” 25 हजार की Platina पर युवक ने लगवाया 13 लाख का VIP Number, हर तरफ चर्चा

Edited By Kamini,Updated: 03 Apr, 2026 03:15 PM

the boy got a vip number worth 13 lakhs on platina

कहते हैं शौक का कोई मूल्य नहीं होता, इंसान अपने शौक पूरे करने के लिए कभी-कभी पैसों की परवाह भी नहीं करता।

पंजाब डेस्क : कहते हैं शौक का कोई मूल्य नहीं होता, इंसान अपने शौक पूरे करने के लिए कभी-कभी पैसों की परवाह भी नहीं करता। ऐसी ही एक बरनाला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी सस्ती बाइक पर बेहद महंगा VIP नंबर लगवाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने करीब 25 हजार रुपये की प्लैटिना मोटरसाइकिल पर 13.65 लाख रुपये का VIP नंबर लिया है। हालांकि, इस दावे की  आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

PunjabKesari

यह मामला उस समय चर्चा में आया जब एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने युवक का वीडियो साझा किया। वीडियो में बाइक पर (PB 19 X 0001) नंबर प्लेट दिखाई दे रही है। बातचीत के दौरान युवक ने बताया कि उसने यह VIP नंबर 13 लाख 65 हजार रुपये खर्च कर खरीदा है, जबकि उसके मोटरसाइकल की कीमत 25 हजार रुपए है। कहना है कि नंबर खरीदने के सभी कागज उसके पास हैं और उनमें कीमत भी लिखी हुई है।

वीडियो में यह भी देखा गया कि मोटरसाइकिल पर एक दिवंगत पंजाबी गायक की तस्वीर बनी हुई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि पंजाब में VIP नंबर खरीदने का चलन बढ़ रहा है, जहां लोग ऐसे नंबर लेकर बाद में महंगे दामों पर बेच देते हैं। वहीं, कई लोग इस दावे को झूठा और केवल चर्चा बटोरने का तरीका भी बता रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!