Edited By Kamini,Updated: 04 Dec, 2021 03:41 PM

गत दिन नकोदर हल्के के नूरमहल में अकाली सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल रैली करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच पर भाजपा युवा मोर्चा के नकोदर से जालंधर देहाती युवा मोर्चा के प्रधान शैफी चावला का नाम अकाली दल में शामिल होने की जानकारी दी। इस बात को लेकर...
जालंधर : गत दिन नकोदर हल्के के नूरमहल में अकाली सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल रैली करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच पर भाजपा युवा मोर्चा के नकोदर से जालंधर देहाती युवा मोर्चा के प्रधान शैफी चावला का नाम अकाली दल में शामिल होने की जानकारी दी। इस बात को लेकर आज भाजपा जालंधर देहाती के प्रधान सुदर्शन सोबति काला पहलवान, पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के वाइस प्रधान अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट), प्रदेश महामंत्री नरिंदर सिंह ढिल्लो, पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के सह-मीडिया इंचार्ज अर्जुन त्रेहन के साथ शैफी चावला ने सर्कट हाउस में प्रेस वार्ता कर सुखबीर बादल पर खुल कर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल द्वारा उनको अकाली पार्टी में शामिल करने वाली वीडियो झूठी है तथा वह भाजपा के सिपाही थे और रहेंगे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने पंजाब के 24 लाख किसानो के बैंक खातों मे 14 हजार करोड़ रुपए डालने व करतारपुर कॉरिडर खुलवाने जैसे बड़े कार्य किए है। इतना ही नही पंजाब के शहरो को स्मार्ट बनाने के लिए करोड़ों रुपए केंद्र सरकार भेज रही है जिसमे खुला भ्रष्टाचार चल रहा है। इसके खिलाफ जनता भी सड़कों पर आना शुरू हो गई है।
इस अवसर पर भाजपा नेताओ ने कहा बोखलाहट में सुखबीर बादल झूठ बोल जनता में गलत प्रचार कर रहे है की भाजपा कार्यकर्ता अकाली दल मे शामिल हो रहे है। उन्होंने सुखबीर बादल को झूठा करार देते हुए पंजाबियों से अपील की कि वह सुखबीर सिंह बादल के झांसे में न आएं। सदैव सच का साथ देने व आम जन जैसे प्रधानमंत्री मोदी कि अगुवाई में भाजपा को समर्थन व मतदान कर बहुमत लाएं। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस झूठ के चलते अगर उन्हें अकाली दल पर कानूनी कार्रवाई भी करनी पड़ी तो वह उससे भी गुरेज नहीं करेंगे। अकाली दल भाजपा नेताओं की चिंता करने की बजाय अपनी पार्टी के नेताओ को दूसरी पार्टियों मे जाने से बचाए। भाजपा नेताओं ने दावा किया की उनकी पार्टी के खिलाफ दूसरे राजनैतिक दलो के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए सभी विपक्षी दल लोगों को भाजपा के खिलाफ भ्रमित करना चाहते है। बेवजह लोगों में गलत प्रचार कर झूठे वादे कर रहे है। इस मौके पर विजय भटनागर, राहुल कौशल आदि मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here