लुधियाना: कबाड़ की दुकान में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Edited By Tania pathak,Updated: 22 Nov, 2020 04:50 PM

terrible fire at junk shop in ludhiana

आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया तो मौके पर पहुंची गाड़ियों ने आग को काबू करने की कोशिश की। जानकारी मुताबिक अब तक 5 गाड़ियां आग पर काबू करने के लिए लगाई गई है...

लुधियाना (नरिन्दर): लुधियाना के पुलिस थाने स्लैम टाबरी के अधीन इलाके में स्थित कबाड़ की दुकान को आग लग गई। जब वहां तांबा निकालने के लिए कबाड़ के ही किसी समान को पिघलाया जा रहा था, इसी दौरान अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इलाका निवासियों ने कहा कि इस इलाके में पहले भी कबाड़ की दुकानों पर ऐसी घटनाएं हो चुकी है।

आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया तो मौके पर पहुंची गाड़ियों ने आग को काबू करने की कोशिश की। जानकारी मुताबिक अब तक 5 गाड़ियां आग पर काबू करने के लिए लगाई गई है। ऑफिसर आतिश राय ने बताया कि आग को 90 प्रतिशत तक काबू किया जा चुका है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!