Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Apr, 2024 11:35 PM
जिले के अधीन आते गांव सराए अमानत खां में स्थित 1 घर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गई। पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। अब पुलिस बनती कार्रवाई करने में जुटी है।
तरनतारन (रमन): जिले के अधीन आते गांव सराए अमानत खां में स्थित 1 घर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गई। पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। अब पुलिस बनती कार्रवाई करने में जुटी है।
परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने बताया कि करीब 11 बजे वह अपने घर में बैठ कर खाना खा रहा था। तब अचानक घर के बाहर फायरिंग होने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि घर के गेट पर 3 फायर लगने के निशान थे। फायरिंग की आवाज सुन कर आस-पास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकले तो मोटरसाइकिल सवार हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
पीड़ित परमजीत सिंह ने मांग की कि पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाए, क्योंकि उसके परिवार को जान-माल का खतरा है। जल्द ही हमलावरों को भी काबू किया जाए।
उधर, थाना सराए अमानत खां की प्रभारी इंस्पैक्टर राजिंदर कौर ने कहा कि घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए अगली कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को काबू कर लिया जाएगा। हमलावर सी.सी.टी.वी. फुटेज में कैद हुए हैं। इस फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश की जाएगी।