मजदूर की बेटी तानिया जापान के सकुरा साइंस मुकाबले में लेगी हिस्सा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Feb, 2020 08:13 AM

tania participate in japan s sakura science competition

स्मार्ट डस्टबिन बनाकर केंद्र सरकार की ओर से जापान जाने का प्राप्त किया मौका

फिरोजपुर(मनदीप, कुमार): फिरोजपुर के गांव खाई फेमेके के सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली मजदूर की बेटी तानिया ने अपनी कला से अपने स्कूल, माता-पिता, जिले के साथ-साथ दुनिया में पंजाब का नाम रोशन किया है। छात्रा तानिया ने अपनी सूझ-बूझ से स्मार्ट डस्टबिन तैयार कर एक मिसाल कायम की है। 

तानिया को इस डस्टबिन के कारण पहले इसरो और अब जापान में होने वाले सकुरा साइंस मुकाबले में हिस्सा लेने का मौका मिला है। तानिया के बनाए डस्टबिन को देश व विदेशों में एक ऐसे मॉडल के रूप में जाना जाने लगा है जिसका हर कोई कायल होता जा रहा है। तानिया को जापान जाने के लिए भारत सरकार द्वारा चुना गया है। वह पंजाब की एक अकेली ऐसी छात्रा है जिसका नाम भारत के विभिन्न राज्यों से जापान जाने वाले बच्चों की लिस्ट में शामिल किया गया है। 

बड़ी होकर जज बनना चाहती है तानिया
तानिया ने बताया कि उसने स्वच्छता को ध्यान में रख कर अपने अध्यापक की मदद से यह मॉडल तैयार किया था और पहले जिला स्तर, फिर राज्य और फिर नैशनल स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसी के चलते उसे इसरो जाने और माननीय राष्ट्रपति जी से भी मिलने का मौका मिला था। अब जापान में होने जा रहे सकुरा साइंस मुकाबले में चयन हुआ है। उसने बताया कि वह बड़ी होकर जज बनना चाहती है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!