सुशील शर्मा ने जिला भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी का विधिवत पदभार संभाला

Edited By Tania pathak,Updated: 05 Jun, 2020 07:17 PM

sushil sharma take charges of district bjp president

इस मौके पर भाजपा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी...

जालंधर (कमलेश): नगर निगम में पार्षद एवं उप नेता प्रतिपक्ष सुशील शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व जिला भाजपा के  कोर ग्रुप की मौजूदगी में जिला भाजपा अध्यक्ष का पद विधिवत रूप से संभाला लिया है। 

प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने उन्हें सिरोपा डालकर एवं पुष्प गुच्छ  देकर पद ग्रहण करवाया जिस में मुख्य रुप से उपस्थित प्रदेश महामंत्री भाजपा व जिला जालंधर(शहरी)के प्रभारी सुभाष शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, भाजपा अनुशासनात्मक  कमेटी के चेयरमैन विनोद शर्मा, भाजपा जिला जालंधर के सह प्रभारी जवाहर खुराना,पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, कृष्ण देव भंडारी, महेंद्र भगत, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, सहित शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया।

इस मौके पर भाजपा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि करोना महामारी की वजह से भीड़ न हो इसलिए सादे समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की ताजपोशी की गई है। शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा अपनी इस नई जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे और पार्टी को नई बुलंदियों पर लेकर जाएंगे ऐसा उन्हें पूर्ण रूप से  विश्वास है क्योंकि उन्होंने संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए अलग-अलग जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है और वह इस नई जिम्मेदारी का भी बखूबी निर्वहन करेंगे। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री व जिला जालंधर के प्रभारी सुभाष शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुशील शर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपना पूरा योगदान पार्टी के प्रति दिया है और आगे भी वह इसे बखूबी निभाएंगे नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील शर्मा ने  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा जालंधर में अपना परचम लहराए गी और आने वाले विधानसभा चुनावों में जीत का बिगुल बजाएगी उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि वे भाजपा जिला जालंधर के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। भाजपा कोर ग्रुप के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!