लुधियाना नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल का तबादला, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी

Edited By Vatika,Updated: 13 Jun, 2026 04:17 PM

ludhiana municipal corporation commissioner neeru katyal transferred

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए आई.ए.एस. और पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं।

लुधियाना(हितेश, राज): पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए आई.ए.एस. और पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में लुधियाना नगर निगम की कमिश्नर नीरू कत्याल का तबादला कर दिया गया है, जबकि आई.ए.एस. अधिकारी ओजस्वी को नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। ओजस्वी इससे पहले ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) में चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर कार्यरत थे। अब वह नगर निगम लुधियाना के कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

ग्लाडा को भी मिला नया चीफ एडमिनिस्ट्रेटर
पंजाब सरकार ने नगर निगम के साथ-साथ ग्लाडा में भी बदलाव किया है। ओजस्वी के स्थान पर पीसीएस अधिकारी विकास को ग्लाडा का नया चीफ एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि यह पहला अवसर है जब ग्लाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर की जिम्मेदारी किसी पी.सी.एस. अधिकारी को सौंपी गई है। इसे प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!