स्टेज पर Live Show दौरान अचानक चिल्ला पड़ी सुनंदा शर्मा, युवक की हरकत ने उड़ाए सबके होश

Edited By Kamini,Updated: 04 Apr, 2026 02:03 PM

sunanda sharma left the live show

मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) अपना लाइव शो बीच में ही कैसिंल करके चली गई, जिससे उनके फैंस काफी निराश हो गए।

पंजाब डेस्क: मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) अपना लाइव शो बीच में ही कैसिंल करके चली गई, जिससे उनके फैंस काफी निराश हो गए। दरअसल, सिंगर सुनंदा शर्मा का गाजियाबाद में 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कालेज में चल रहे लाइव शो को अचानक बीच में छोड़कर चली गई। पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव शो के दौरान अचानक सब चौंक गए जब एक फैन सिक्योरिटी घेरा तोड़कर सीधे उनके परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर पहुंच गया।  

PunjabKesari

क्या है पूरा मामला

सिंगर सुनंदा शर्मा गाजियाबाद के लाइव शोक का वीडियो से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनंदा शर्मा स्टेज पर गाना गा रही हैं और अपने फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। इसी बीच अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया, जिसे देखकर सुनंदा शर्मा बुरी तरह डर गईं और चीखते हुए तुरंत पीछे हट गईं। सुनंदा गायिजाबाद में अपना लाइव शो कर रही थी इसी दौरान अचानक एक युवक कूद कर स्टेज पर चढ़ गया और सुनंदा के पैर छूने की कोशिश करने लगा। युवक सुनंदा के पैरों में गिर गया। अचानक हुई इस घटना से सुनंदा शर्मा घबरा गई और चीख पड़ी। इसके बाद सुनंदा भागकर स्टेज के पीछे चली गई। इस मौके पर माइक ऑन था, जिस कारण सुनंदा शर्मा की चीखने की आवज सबको सुनाई दी। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि, युवक स्टेज पर करीब 2 मिनट तक रहा। यही नहीं युवक ने बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान के सिग्नेचर स्टाइल में अपनी बाहें फैलाकर Students की तरफ देखने लगा। 

PunjabKesari

सिक्योरिटी वालों ने लिया एक्शन

हालात बिगड़ते देख, वहां मौजूद सिक्योरिटी और पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस वाले मौके पर पहुंचे, युवक को पकड़ा और स्टेज से नीचे उतारा। जब सुनंदा शर्मा चीखी तो इस दौरान तुरन्त पुलिस वहां पहुंची। मौके पर बाउंसरों ने युवक को स्टेज से नीचे उतारा और पुलिस के हवाले किया। बताया जा रहा है कि, युवक को गाजियाबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी मुताबिक, युवक कालेज का ही स्टूडेंट है। 

घटना से डरी सहमी सुनंदा शर्मा

गौरतलब है कि, जब युवक स्टेज पर सुनंदा शर्मा के पैर छूने के लिए स्टेज पर कूदा तो वह डर कर चीख पड़ी। इसके बाद वह भाकर स्टेज के पीछे चली गई। सुनंदा इतनी डर गईं कि दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं। वहां मौजूद फैंस उन्हें वापस बुलाते रहे, लेकिन उनकी टीम ने शो को बीच में ही कैंसिल करने का फैसला लिया 

लोगों के रिएक्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि प्रोग्राम के दौरान ऐसी हरकतें नहीं की जानी चाहिए और कलाकारों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!