Sukhbir Badal पर हमले को लेकर बोले BJP नेता, हमलावर को लेकर कही ये बात

Edited By Kamini,Updated: 04 Dec, 2024 06:33 PM

sukhminderpal grewal spoke about the attack on sukhbir badal

रोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर आज गोली चलाने की घटना सामने आई है। इस पर अब भाजपा नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल का बयान सामने आया है।

पंजाब डेस्क : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर आज गोली चलाने की घटना सामने आई है। इस पर अब भाजपा नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल का बयान सामने आया है। ग्रेवाल ने ट्वीट कर कहा लिखा, ''मैं सुखबीर सिंह बादल की हत्या के इरादे से ISI के कठपुतली खालिस्तानी नारायण सिंह चौड़ा द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। यह बहुत निंदनीय है और श्री अकाल तख्त साहिब को सीधी चुनौती है।

यह सभी के लिए बहुत स्पष्ट है कि उसने आतंकवादी समूह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और अकाल फेडरेशन के साथ भी काम किया है। सभी जानते हैं कि नारायण सिंह चौड़ जरनैल सिंह भिंडरावाले के भाषणों का अनुवाद करने के लिए भी जाने जाते हैं। उनका उग्रवाद और खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल होने का लंबा इतिहास रहा है। वह एक कट्टर अपराधी है और उस पर बुरैल जेल ब्रेक मामले के मास्टरमाइंड को कैदियों को कपड़े और अन्य सामान मुहैया कराकर मदद करने का आरोप है। उसने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भियोरा और जगतार सिंह तारा सहित प्रमुख आतंकवादियों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखे और जेल में उनसे मुलाकात की।''

सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि, वह पंजाब पुलिस डीजीपी से अनुरोध करते हैं कि वे राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पंजाब के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और राज्य में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने से भी अनुरोध किया है कि, वह इन ताकतों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!