Edited By Urmila,Updated: 29 Nov, 2021 11:42 AM

सुखबीर बादल ने बयान देते हुए कहा कि पंजाब के लोग मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से कोई उम्मीद न रखें। ये झूठे लोगों की सरकार है। यह सिर्फ लोगों को गुमारह करती है, और झूठे ऐलानों का दावा करती है।
चंडीगढ़ः सुखबीर बादल ने बयान देते हुए कहा कि पंजाब के लोग मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से कोई उम्मीद न रखें। ये झूठे लोगों की सरकार है। यह सिर्फ लोगों को गुमारह करती है, और झूठे ऐलानों का दावा करती है। सुखबीर बादल ने दूसरी तरफ राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह पहले पंजाब में जो भी ऐलान किए गए हैं वह पहले दिल्ली में लागू करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में तो महिलाओं को एक 100 रुपया तक नहीं दिया है तो पंजाब में किए वायदे वह कैसे सच करके दिखाएंगे।
यह भी पढ़ेंः पंजाब कैबिनेट की बैठक टली, अब इस तारीख को होगी बैठक
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा वह करके दिखाया है। पंजाब में नीले कार्ड और पैंशन स्कीम अकाली दल ही लेकर आया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की जनता और परमात्मा के आशीर्वाद से वह अच्छी सरकार बनाएंगे। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब को अच्छी सरकार की जरूरत है।
यह भी पढ़ेंः CM चरणजीत सिंह चन्नी बच्चों का यह सपना किया पूरा
बता दें कि आज पी.एम. मोदी द्वारा कृषि कानूनों को लेकर संसद में चर्चा की जा रही है, तो इसी दौरान सुखबीर बादल ने पी.एम. मोदी से एम.एस.पी. पर गारंटी लाने की अपील की और किसानों पर दर्ज किए पर्चे रद्द करने को भी कहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here