10वीं में फेल होने पर डिप्रैशन का शिकार हुआ छात्र, खुद को गोली मार की ‘आत्महत्या’

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Nov, 2020 09:36 AM

student shot dead by  suicide

उन्होंने बताया कि आज सुबह से ही वह गायब था। जब परिवार ने उसे ढूंढा तो बाद दोपहर घर की छत पर जख्मी हालत में पड़ा था। गोली उसके दिल में लगी थी...

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): गांव चढ़ेवान में 16 वर्षीय छात्र ने 10वीं में फेल होने पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरिंदर सिंह सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में फेल हो गया था, क्योंकि गणित विषय में उसकी कंपार्टमैंट आई थी, जिसका आज नतीजा आया था, उसमें भी फेल होने से वह डिप्रैशन में था।

उन्होंने बताया कि आज सुबह से ही वह गायब था। जब परिवार ने उसे ढूंढा तो बाद दोपहर घर की छत पर जख्मी हालत में पड़ा था। गोली उसके दिल में लगी थी। 

सूत्रों के अनुसार हरिंदर सिंह ने 12 बोर की बंदूक से अपनी छाती पर नली लगाकर पैर के अंगूठे से गोली चलाई थी। मृतक अपने परिजनों का इकलौता पुत्र था। पारिवारिक सदस्य उसे निजी अस्पताल में लेकर आए तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में थाना सदर के एस.एच.ओ. प्रेम नाथ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद लाश वारिसों को सौंप दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!