मोहाली में 10वीं मंजिल से गिरा युवक, सोसाइटी में मचा हड़कंप

Edited By Kalash,Updated: 11 Jun, 2026 04:09 PM

youth falls from 10th floor in mohali

खरड़-लांडरा रोड पर स्थित एस.बी.पी. नॉर्थ सोसाइटी में देर रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है।

खरड़ (रणबीर): खरड़-लांडरा रोड पर स्थित एस.बी.पी. नॉर्थ सोसाइटी में देर रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार टावर नंबर 3 की 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह सुसाइड का मामला है या कोई और हादसा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12.25 बजे सोसाइटी में अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब लोग बाहर पहुंचे तो वहां एक युवक की लाश पड़ी मिली। चश्मदीदों के मुताबिक मृतक के कानों में हेडफोन लगे थे और उसका पिट्ठू बैग भी शव के पास पड़ा था, जिसमें पानी की बोतल रखी थी। उसका मोबाइल फोन उसकी जेब में सुरक्षित मिला, जबकि उसने जूते भी पहने हुए थे। 

स्थानीय लोगों के अनुसार नीचे गिरते समय युवक बिल्डिंग के बाहर से गुजर रही नेटवर्क केबल की चपेट में आ गया था। यह केबल टूटकर नीचे गिर गई। घटना के बाद मौके पर एक टूटी हुई केबल भी मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक सीधे ऊपर से गिरा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 साल है। वह सोसायटी में किराए के फ्लैट में रहता था और 3-4 महीने पहले ही यहां रहने लगा था। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

सूत्रों के अनुसार यह घटना सोसायटी में लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई है। फुटेज में युवक ऊंचाई से गिरता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस ने CCTV रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस सुबह करीब 2.15 बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल खरड़ की मॉर्चरी में रखवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारण के बारे में अभी कोई आधिकारिक नतीजा नहीं निकला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, C.C.T.V. फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!