Edited By Urmila,Updated: 24 Dec, 2022 10:56 AM

अमृतसर एस.टी.एफ. की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
अमृतसर (अनिल): अमृतसर एस.टी.एफ. की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एस.टी.एफ. ने आज 8 किलो हेरोइन सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों से एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान अनमोल सिंह पुत्र मेला सिंह निवासी वी.पी.ओ. अटारी, थाना घरिंडा अमृतसर, हीरा सिंह पुत्र मिल्खा सिंह वी.पी.ओ. धालेके, पी.एस. लोपोके अमृतसर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत एक मामला दर्ज है। आरोपियों ने पूछताछ दौरान अहम खुलासा हुआ है। उनका कहना है कि वह ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी करता था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here