सुखपाल खैहरा के पुत्र का बयान, चंडीगढ़ पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Nov, 2021 10:19 AM

statement of sukhpal khaira son serious allegations on chandigarh police

पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ई.डी.) के 7 दिनों की रिमांड पर हैं, जहां उनसे ई.डी. द्वारा पूछताछ की जा रही है। इसी बीच उनके पुत्र मेहताब सिंह खैहरा ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस उनके पिता के साथ...

जालंधर: पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ई.डी.) के 7 दिनों की रिमांड पर हैं, जहां उनसे ई.डी. द्वारा पूछताछ की जा रही है। इसी बीच उनके पुत्र मेहताब सिंह खैहरा ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। इस कारण सुखपाल सिंह खैहरा अनिश्चित समय के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

यह भी पढ़ेंः निहंग सिंह ने इंस्पेक्टर पर तानी तलवार, जानें क्या है मामला

मेहताब ने कहा कि एक पांडे नाम के पुलिस अधिकारी ने उन्हें कड़ा तक उतारने के लिए कह दिया जो कि गुरुओं की निशानी है। मेहताब ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके पिता तो किसी भी तरह का नुक्सान होता है तो उसके लिए चंडीगढ़ पुलिस और उनके अफसर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा की जब तक धार्मिक हमला करने वालों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती और उनके बुनियादी अधिकारों को छीनने वालों को सजा नहीं मिलती उनकी यह भूख हड़ताल निरंतर जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!