Edited By Tania pathak,Updated: 17 Jul, 2021 04:40 PM

पंजाब में चल रही उठा-पटक के बीच आज हाईकमान की तरफ से बड़ा फैसला आ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाईकमान आज कांग्रेस से खफा चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी...
चंडीगढ़: पंजाब में चल रही उठा-पटक के बीच आज हाईकमान की तरफ से बड़ा फैसला आ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाईकमान आज नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। इससे पहले ये कमान सुनील जाखड़ के हाथों में थी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसके साथ साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी पार्टी में शामिल हो सकता है। हाईकमान की तरफ से यह फैसला कुछ ही समय में आ सकता है।
गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस का बढ़ता अंदरूनी कलह अभी बैठकों और मुलाकातों के सिलसिले तक ही अटका है। विधानसभा चुनाव आने को केवल कुछ महीने रह गए है लेकिन फिर भी ये मामला ठीक होने की बजाय उलझता जा रहा है। फिलहाल आज हुई बैठकों के चलते ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ ही समय में हाईकमान इस फैसले पर मोहर लगाकर घोषणा कर सकती है।