सिविल लाइन क्लब मामला: सम्मन तामील न होने से अदालत में पेश नहीं हुए सोनिया गांधी व जाखड़

Edited By Vatika,Updated: 11 Oct, 2019 03:59 PM

sonia and sunil jakhar s appearance in bathinda today

शहर के सबसे बड़े सिविल लाइन क्लब मामले में सोनिया गांधी व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत 12 लोगों को न्यायालय द्वारा 11 अक्तूबर को पेश होने

बठिंडा(विजय): शहर के सबसे बड़े सिविल लाइन क्लब मामले में सोनिया गांधी व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत 12 लोगों को न्यायालय द्वारा 11 अक्तूबर को पेश होने के लिए सम्मन जारी किए गए थे, लेकिन सम्मन तामील न होने से इनमें से कोई भी अब तक अदालत में पेश नहीं हुआ। न्यायाधीश द्वारा अगली पेशी 8 नवम्बर तय की गई है। 

सिविल लाइन क्लब के गुरु नानक लाइब्रेरी हाल को अलग कर मालवा जोन कांग्रेस का कार्यालय बनाने को लेकर बठिंडा के जगदीप सिंह धालीवाल व शिवदेव सिंह द्वारा 31 अग्रस्त को याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में बैंक मैनेजरों सहित कुल 12 लोगों को पार्टी बनाया गया था। इनमें से आई.सी.आई.सी.आई. बैंक व जन बैंक के प्रतिनिधि ही पेश हुए जबकि अन्य कोई भी अदालत नहीं पहुंचा।

वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीवर राव ने बताया कि सिविल लाइन क्लब के मामले में सोनिया गांधी व पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ समेत 12 लोगों को अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन-कम-सी.जे.एम. न्यायाधीश गुरमीत सिंह टिवाना की अदालत ने सम्मन जारी किए थे। 2 पेशियां होने के बाद इनमें से कोई भी पेश नहीं हुआ तो न्यायाधीश ने दस्ती सम्मन जारी कर दिए। 8 नवम्बर की अगली पेशी से पहले सभी को सम्मन तामील करवा दिए जाएंगे और उन्हें अदालत में पेश होना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!