DGP व ADGP सहित इतने पुलिस कर्मियों ने लगवाई बूस्टर डोज

Edited By Kamini,Updated: 22 Apr, 2022 08:52 PM

so many police personnel including dgp and adgp got booster dose

कोरोना के केस फिर से बढ़ने शुरू हो गए इसी चलते पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डी.जी.पी.) वी.के. भावरा सहित 149 ................

चंडीगढ़ (ब्यूरो): कोरोना के केस फिर से बढ़ने शुरू हो गए इसी चलते पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डी.जी.पी.) वी.के. भावरा सहित 149 पुलिस कर्मचारियों ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर (पी.पी.एच.क्यू.) में एक विशेष शिविर के दौरान  कोविड -19 टीकाकरण बूस्टर डोज लगाई। इस बीच, ए.डी.जी.पी. (कल्याण) अर्पित शुक्ला और ए.डी.जी.पी. (सुरक्षा) शरद सत्य चौहान और ए.आई.जी. (कल्याण) सुखवंत सिंह गिल सहित 2 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों ने भी बूस्टर खुराक दी।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ के सहयोग से अपने स्टाफ के लिए कोविड-19 टीकाकरण बूस्टर डोज की व्यवस्था करने के लिए पुलिस मुख्यालय स्थित अपने डिस्पैंसरी में विशेष शिविर लगाया गया। मुख्यालय में स्थापित यह तीसरा शिविर था और अब तक यहां पी.पी.एच.क्यू. और मोहाली जिले में तैनात कुल 363 पुलिस कर्मियों ने कोविड-19 टीकाकरण बूस्टर डोज लगवाई।

डी.जी.पी. वी.के. भवरा ने कहा कि पंजाब पुलिस की वेलफेयर विंग द्वारा पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर पूरी फोर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने स्वेच्छा से बूस्टर डोज लगवाने वाले सभी पुलिस कर्मियों की सराहना की और एक बार फिर बाकी पुलिस कर्मियों से बूस्टर डोज लगाने का आग्रह किया। ए.डी.जी.पी. कल्याण अर्पित शुक्ला ने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक के 9 महीने पूरे करने वाले व्यक्ति ही बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!