Edited By Kamini,Updated: 12 Nov, 2026 02:12 PM

पठानकोट जिले में महिलाओं से गहने छीनने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट जिले में महिलाओं से गहने छीनने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शाहपुरकंडी थाने के तहत माधोपुर-रानीपुर रोड पर गांव कामवाल के पास सामने आया है, जहां 2 नकाबपोश लुटेरों ने मोटरसाइकिल पर अपने पति के साथ जा रही एक महिला के कान से सोने की बाली छीन झपटकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, रणजीत सागर डैम से रिटायर्ड अधिकारी अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थे। जब वे गांव कामवाल के पास पहुंचे तो पीछे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार 2 नकाबपोश युवक आए और पीछे बैठी महिला के कान से सोने की बाली छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शाहपुरकंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here