नवजोत सिद्धू का पंजाब CM पर बड़ा हमला, बोले- "रबड़ का गुड्डा है भगवंत मान"

Edited By Vatika,Updated: 21 Apr, 2022 12:19 PM

sidhu speak against bhagwant mann

पंजाब कांग्रेस पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू  ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू  ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा अटैक किया है। सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान रबड़ का गुड्डा बने हुए है। उन्होंने कहा कि जो केजरीवाल के खिलाफ बोलता है उसके खिलाफ पंजाब में पर्चे काटे जा रहे है। 

दरअसल, सिद्धू आज  राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात करने पहुंचे। करीब 17 मिनट की मुलाकात के दौरान सिद्धू ने राज्य की कानून व्यवस्था सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता अश्वनी सेखड़ी और नवतेज सिंह चीमा सहित कई अन्य भी उपस्थित हैं। मुलाकात के बाद सिद्धू ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि आप ने सत्ता हासिल करने के लिए  पंजाब की जनता को झूठे सपने दिखाए। सरकार चलानी आप के बस की बात नहीं।

वहीं सिद्धू ने राज्य की कानून  व्यवस्था पर बोलते कहा कि पंजाब में जान-माल सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। पंजाब में दिल्ली माडल नहीं चलेगा। अपने सियासी स्वार्थ के लिए पंजाब पुलिस का  इस्तेमाल किया जा रहे है। 
 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!