ढाबे में चल रहा था सैक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Nov, 2020 12:35 PM

sex racket was running in dhaba

ढाबा मालिक व आपत्तिजनक हालत में पकड़े जोड़े गिरफ्तार

दीनानगर(कपूर): पुलिस ने सैक्स रैकेट चला रहे ढाबे पर छापा मारकर एक जोड़े को आपत्तिजनक हालत में काबू करने के पश्चात पुलिस ने ढाबा मालिक अजय कुमार सहित कुल 4 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी कुलविंद्र सिंह ने बताया है कि उपकप्तान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड पर एक ढाबे में सैक्स रैकेट चलता है, जिसके तहत आज पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ ढाबे पर छापा मारकर ढाबे की तीसरी मंजिल से एक लड़के और लड़की को आपत्तिजनक हालत में काबू कर लिया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल ढाबा मालिक अजय कुमार तथा पकडे़ एक जोडे़ सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक महिला जोकि सैक्स रैकेट के लिए लड़कियों को सप्लाई करती थी उन्हें गिरफ्तार किए जाने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंधी बड़ी गहनता से जांच की जा रही है तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!