संगरूर लोकसभा उपचुनाव : 'आप' उम्मीदवार के पक्ष में CM मान का रोड शो आज

Edited By Kalash,Updated: 16 Jun, 2022 11:16 AM

sangrur lok sabha by election cm mann s roadshow

संगरूर लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है

चंडीगढ़ : संगरूर लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वहीं इस सीट को लेकर सियासत भी गरमाई हुई है। उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा भी जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी आज अपने उम्मीदवार गुरमेल सिंह के हक में आज रोड शो कर रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट सांझा की गई है। इस पोस्ट में संगरूर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के युवा उम्मीदवार गुरमेल सिंह के हक में रोड शो करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। यह रोड शो आज भदौड़ और बरनाला हलके में किया जा रहा है, जहां पार्टी के कई सदस्य और उपचुनाव के उम्मीदवार लोगों से मिलेंगे।

गौरतलब है कि पंजाब में एक बार फिर चुनावी बिगुल बज रहा है। संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। यह उपचुनाव 23 जून को होंगे और नतीजे 26 जून को आएंगे। इस चुनाव के लिए सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!