दो पक्षों में खूनी झड़प, 1 की मौत और कई घायल, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Oct, 2026 12:53 AM

bloody clash between two groups one dead and several injured

शहर की बाबू सिंह कॉलोनी में बच्चों की लड़ाई को लेकर हुई तकरार ने उस समय गंभीर रूप धारण कर लिया, जब दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस घटना में 33 वर्षीय राम चंद्र नामक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों के बयानों के आधार पर गैर-इरादतन...

पटियाला (बलजिन्द्र) : शहर की बाबू सिंह कॉलोनी में बच्चों की लड़ाई को लेकर हुई तकरार ने उस समय गंभीर रूप धारण कर लिया, जब दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस घटना में 33 वर्षीय राम चंद्र नामक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों के बयानों के आधार पर गैर-इरादतन हत्या का छह व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से इस मामले में पटियाला के गोताखोरों के अध्यक्ष शंकर भारद्वाज और उनके कुछ रिश्तेदारों के नाम लिए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कई पुरुषों और महिलाओं ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया। इसके साथ ही पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस की कार्रवाई पर भी गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले में हल्की धाराएं लगा रही है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्चों की आपसी तकरार हुई थी और अब हमलावरों ने आकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में राम चंद्र की मौत हो गई और दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए हल्की धाराएं लगाने के आरोपों को थाना बख्शीवाला के एसएचओ सुखदेव सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि बयानों के आधार पर जिन भी लोगों के नाम लिए गए हैं, उन्हें नामजद कर दिया गया है। मामले में कुल 6 व्यक्तियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है तथा बाकी अज्ञात व्यक्ति शामिल किए गए हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी राजिंद्रा अस्पताल, पटियाला की मोर्चरी (शवगृह) में रखवाया गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!