देखते ही देखते गिर गई मकान की छत, मलबे में दब गए कई लोग...

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2024 12:24 PM

roof fall in moga

मेरे साथ काम करते 2 मजदूरों को सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया

मोगा: थाना अजीतवाल के अधीन पड़ते गांव चूहड़चक्क में मकान की छत मुरम्मत करते समय छत गिरने से मकान मालिक तथा उसके बेटे समेत 5 घायल हो गए, जिनको अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 10-11 बजे के करीब जब गांव चूहड़चक्क निवासी गुरचरन सिंह अपने मकान की छत तथा मकान की मुरम्मत करवा रहे थे। जिसमें उसका बेटा हैप्पी, मिस्त्री मनजीत सिंह, सुखविन्द्र सिंह, चैना आदि काम कर रहे थे। मिस्त्री मनजीत सिंह ने सिविल अस्पताल मोगा में बताया कि जब वह कमरे के नीचे छत के नीचे गार्डर की स्पोर्ट लगा रहे थे, तो अचानक गार्डर हिल गया, जिस कारण यह हादसा हुआ।

छत गिरने की जानकारी मिलने पर लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने हमें मलबे के नीचे निकाला। उसने कहा कि गुरचरन सिंह तथा उसके बेटे को प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाने का पता लगा है, जबकि मैं तथा मेरे साथ काम करते 2 मजदूरों को सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया, उसने बताया कि यह हादसा अचानक हुआ है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!