बड़ी वारदातः पंजाब में हाईवे पर ट्रक चालक से लूटे 9 लाख और कर दिया ये काम

Edited By Vatika,Updated: 02 Mar, 2021 05:14 PM

robbery in ludhiana

फिरोजपुर -लुधियाना मुख्य मार्ग पर सिटी यूनिवर्सिटी नजदीक गत सोमवार रात करीब 11 बजे  लुटेरों ने 9 लाख की बड़ी रकम लूटने के बाद ट्रक चालक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी है।

लुधियानाः फिरोजपुर -लुधियाना मुख्य मार्ग पर सिटी यूनिवर्सिटी नजदीक गत सोमवार रात करीब 11 बजे  लुटेरों ने 9 लाख की बड़ी रकम लूटने के बाद ट्रक चालक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी अनुसार ट्रक चालक इन्द्रजीत सिंह ज़िला मोगा से स्क्रैप लेकर मंडी गोबिंदगढ़ गया था, जिसके बाद वह अपनी गाड़ी खाली करने के बाद करीब 9 लाख रुपए लेकर वापिस जा रहा था। इस दौरान सिटी यूनिवर्सिटी नज़दीक कुछ लुटेरों ने ट्रक को घेर लिया और तेजधार हथियारों के साथ उसका कत्ल कर दिया। इस मामले की ख़बर मिलते ही डी.एस.पी. जगरावां कुछ अन्य उच्च अधिकारी सहित मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!