समराला में लूट की बड़ी वारदात, ATM काट कर 26 लाख रुपए ले फरार हुए लुटेरे

Edited By Tania pathak,Updated: 02 Dec, 2020 04:02 PM

robbers escaped by cutting 26 lakh rupees from atm

इन लुटेरों ने गैस कटर के साथ ए. टी. ऐम्म. को काटते हुए उसमें रखी 26 लाख 37 हजार रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए...

समराला (संजय गर्ग): समराला में बुधवार सुबह कार सवार लुटेरों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देते हुए एच.डी.एफ.सी. बैंक के एटीएम से 26 लाख 37 हजार रुपए लूट लिए। यह वारदात बैंक के पास के गांव लल्ल कलां की ब्रांच में सुबह तीन बजे हुई है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त अब तक की जानकरी मुताबिक गांव के बाहर शॉपिंग मार्केट में स्थापित इस बैंक की ब्रांच के बाहर लगे एटीएम  पर एक कार में सवार तीन लुटेरे सुबह करीब 3 बजे आए।

इन लुटेरों ने गैस कटर के साथ ए. टी. ऐम्म. को काटते हुए उसमें रखी 26 लाख 37 हजार रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए। इस बैंक के एटीएम पर कोई भी गार्ड नियुक्त नहीं था और इस लूट की घटना का भी काफ़ी देर बाद बैंक खुलने पर ही पता लगा।

घटना का पता लगते ही उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बैंक समेत आसपास के सी. सी. टी. वी. कैमरों की फुटेज पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!