पंजाब में एक बार फिर रोडवेज और PRTC कर्मचारियों की हड़ताल, लोग परेशान

Edited By Kalash,Updated: 15 Sep, 2025 04:51 PM

roadways and prtc employee strike

पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों द्वारा एक बार फिर हड़ताल कर दी गई।

पठानकोट : पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों द्वारा एक बार फिर हड़ताल कर दी गई। जानकारी के अनुसार आज कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे के लिए हड़ताल की गई जिस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि करीब 5 महीने से उन्हें वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते उन्हें आज हड़ताल पर जाना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से यह मांग की कि वेतन सीधे उनके खाते में जमा किया जाए और ठेकेदार के माध्यम से भुगतान करने की प्रक्रिया खत्म की जाए।

यात्रियों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के लिए ऑनलाइन टिकट बुक किए थे, लेकिन हड़ताल के कारण बसें नहीं चल रही हैं, जिससे उनकी फ्लाइट छूटने का खतरा बना हुआ है। वहीं छात्रों ने कहा कि उन्हें गुरदासपुर जाकर पेपर देना था, लेकिन बसों के न चलने की वजह से उन्हें बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने ने प्रशासन से यह मांग की है कि भविष्य में ऐसी हड़तालों की पहले से सूचना दी जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!