पंजाब में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, कार सवार की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 01 Jul, 2025 11:25 AM

road accident death

सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

हाजीपुर (हरविंदर जोशी): आज सुबह तलवाड़ा रोड पर अड्डा झीर दा खूह के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब एक कार पराली लेकर जा रही ट्रॉली से टकरा गई, जिससे कार सवार सूरज पुत्र विजय कुमार निवासी मकान नंबर 307, सेक्टर नंबर 3, तलवाड़ा की मौत हो गई।

वहीं इस दौरान उसके दो अन्य साथी मनीष कुमार पुत्र रलदू राम निवासी मेन मार्केट, तलवाड़ा और रमन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी मकान नंबर 1279, तलवाड़ा घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!