Edited By Urmila,Updated: 15 Apr, 2026 06:03 PM

दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा दौरांगला से सुबह-सुबह गाड़ी में सवार होकर जालंधर में डायलिसिस करवाने के लिए महिला को लेकर जा रहे कार सवारों के साथ सड़क हादसा हो गया।
दीनानगर, (हरजिंदर सिंह गोराया) : दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा दौरांगला से सुबह-सुबह गाड़ी में सवार होकर जालंधर में डायलिसिस करवाने के लिए महिला को लेकर जा रहे कार सवारों के साथ सड़क हादसा हो गया। इस दौरान महिला की मौत हो गई और एक कार में सवार युवक की टांग टूट गई। ड्राइवर बाल-बाल बच गया। इस संबंधी जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती कस्बा दौरांगला से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। अपने घर से इलाज के लिए जालंधर के लिए निकली एक महिला दलजीत कौर की चौलांग टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह घर से डायलिसिस करवाने के लिए दौरागला से जालंधर किडनी अस्पताल के लिए निकली महिला दलजीत कौर चौलांग टोल प्लाजा पर गाड़ी से कंट्रोल खो बैठी और डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का एयरबैग भी खुल गया लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में मौजूद एक और युवक, जो घर से ड्यूटी के लिए जालंधर जा रहा था, वह भी महिला के साथ गाड़ी में बैठ गया ताकि वह समय पर जालंधर पहुंच सके। लेकिन उसे भी गंभीर चोटें आई हैं और उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ड्राइवर बलजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह करीब 3 बजे दौरागला से जालंधर के लिए निकला था और चौलांग टोल प्लाजा के ठीक पीछे गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर और दूसरे युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला का बेटा विदेश में है और वह घर पर ही अपने पोते और बहू के साथ रहती थी और काफी समाज सेवा का काम करती थी। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here