39 minutes ago
1 hour ago
2 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
1 day ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
खालिस्तानी गुट का नापाक एजैंडा: रैफरैंडम 2020 कैंपेन के लिए करतारपुर कॉरिडोर का इस्तेमाल
Edited By Vatika,Updated: 18 Nov, 2019 09:57 AM
पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को तेज करने के उद्देश्य से खालिस्तानी गुट सिख्स फॉर जस्टिस (एस.एफ.जे.) द्वारा सोशल मीडिया पर एक संदेश फैलाया जा रहा है
जालंधर (विशेष): पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को तेज करने के उद्देश्य से खालिस्तानी गुट सिख्स फॉर जस्टिस (एस.एफ.जे.) द्वारा सोशल मीडिया पर एक संदेश फैलाया जा रहा है कि करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से पाकिस्तान द्वारा कॉरिडोर पर ली जा रही 20 डॉलर फीस को उनका ग्रुप वापस करेगा। संदेश में लिखा गया है, ‘‘पंजाब के जिन सिख श्रद्धालुओं ने 9 से 12 नवम्बर के बीच करतारपुर कॉरिडोर का इस्तेमाल किया वे 20 डॉलर की सॢवस फीस का भुगतान वापस पाने के लिए एस.एफ.जे. से कृपया संपर्क करें।’’ संदेश में स्कैन की हुई फीस की रसीद और राष्ट्रीय पहचान कार्ड (आई.डी.) की प्रतियों को ई-मेल पते या व्हाट्सएप नंबर पर भेजने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि सिख्स फॉर जस्टिस नामक संगठन ने रैफरैंडम-2020 के नाम से भारत विरोधी एजैंडा चला रखा है। इसके पोस्टर पाकिस्तान के अधिकतर गुरुद्वारों के आसपास देखे जा सकते हैं। यह संगठन अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने और रैफरैंडम के लिए वोट जुटाने को करतारपुर कॉरिडोर का इस्तेमाल करने की फिराक में है। संदेश के नीचे ही एक वैबसाइट का पता दिया गया है जिसमें ‘पंजाब रैफरैंडम-2020 खालिस्तान’ के एडवांस वोटर के तौर पर रजिस्टर करने के लिए लॉग इन करने के लिए कहा जा रहा है। भारतीय प्रशासन की ओर से समय-समय पर खालिस्तानी आतंकियों और उनसे जुड़े संगठनों की ओर से कॉरिडोर के दुरुपयोग को लेकर आशंकाएं जताई जाती रही हैं।यह घटनाक्रम भारत की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती वाला है क्योंकि इससे एस.एफ.जे. को कई भारतीय नागरिकों का डाटा कलैक्शन का मौका मिलेगा। ऐसे में फोरम की ओर से अपने नापाक एजैंडे के प्रचार के लिए संभावना बनी रहेगी। इस तरह का हथकंडा पाकिस्तान को किसी तरह के जुड़ाव से इन्कार करने का मौका देगा। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पहले ही जता चुके हैं चिंता पाक प्रशिक्षित आतंकवादियों द्वारा करतारपुर कॉरिडोर के गलत इस्तेमाल को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पहले ही चिंता जता चुके हैं। अब जबकि एस.एफ.जे. का नापाक एजैंडा सामने आया है तो इससे यह लगने लगा है कि एस.एफ.जे. का मकसद 2020 सिख रैफरैंडम के लिए संख्या और वोटर्स बढ़ाने के लिए 20 डॉलर का प्रलोभन देकर खालिस्तान समर्थकों का डाटा इकट्ठा करना और उनकी लोकेशन जानना है। इसके बाद पंजाब में सक्रिय आतंकी मॉड्यूल्स एस.एफ.जे. द्वारा बताई लोकेशन पर लोगों से संपर्क कर सकते हैं। भारतीय खुफिया एजैंसियां इस पर बारीकी के साथ नजर रखे हुए हैं।
USD $
06/05/2026 22:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी यादगार रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन होने के योग है।
वृष राशि वाले कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है। आपकी किसी खास व्यक्ति से
मिथुन राशि वालों आज का दिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन लाने वाला रहेगा। दूसरों के भरोसे न रहें। आपको
कर्क राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक बीतेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम को लेकर सावधान रहें। आपकी लापरवाही
सिंह राशि वालों आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किए गए
कन्या राशि वालों किसी व्यक्ति की बातों में आकर अपनी योजनाओं को न बदलें। कार्यक्षेत्र में कुछ अधिकारी आपकी
तुला राशि वालों परिवार के साथ बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझेंगे। व्यापार में
वृश्चिक राशि वालों आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ साबित होगा। युवाओं के जीवन में उन्नति के मार्ग खुलेंगे।
धनु राशि वालों आपका दिन परेशानी में बीतेगा। अधिकारियों की लापरवाही से बड़ा प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है। ऑनलाइन
मकर राशि वालों कारोबारियों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। जरूरी कार्य पूरे होंगे।
कुंभ राशि वालों पारिवारिक बिजनेस में गति आएगी। व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना है। रुके हुए सरकारी कामों को
मीन राशि वालों आज जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में आपकी भागदौड़ लगी रहेगी। युवाओं का मन विचलित रहेगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes