शर्मनाकः शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिगा से बनाएं संबंध, ऐसे खुली पोल...

Edited By Vatika,Updated: 27 Jul, 2024 02:34 PM

rape with minor girl

नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

लुधियाना (अनिल): थाना  सलेम टाबरी की पुलिस ने 15 साल की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि पुलिस को पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि विक्रमजीत  नामक युवक उनकी दुकान पर आता-जाता रहता था ।

इस दौरान वह उसकी 15 साल की लड़की के साथ शादी करने की नीयत से उसे घर से भगा कर कहीं ले गया, जिसके बाद पीड़ित महिला जब अपनी लड़की को ढूंढ कर घर वापस लाई तो लड़की ने बताया कि उक्त युवक ने उसके साथ  शारीरिक संबंध बनाए हैं। जांच अधिकारी ने बताया इसके बाद पुलिस ने विक्रमजीत पुत्र मनीष कुमार वासी जालंधर बाइपास  दाना मंडी के खिलाफ पास्को एक्ट के अधीन दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी अभी तक फरार बताया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!