डेरे में गई 2 महिलाओं को बंधक बनाया, फिर 3 पुजारियों सहित 4 लोगों ने मिटाई हवस

Edited By Vatika,Updated: 19 May, 2020 10:34 AM

rape with 2 ladies in amritsar

श्री रामतीर्थ स्थित डेरा ज्ञाननाथ में 2 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने व उन्हें बंधक बनाकर रखने के मामले में जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने डेरे के 3

अमृतसर (संजीव): श्री रामतीर्थ स्थित डेरा ज्ञाननाथ में 2 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने व उन्हें बंधक बनाकर रखने के मामले में जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने डेरे के 3 पुजारियों व एक ड्राइवर के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। जिला अमृतसर देहाती के एस.एस.पी.विक्रमजीत दुग्गल ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट जगसीर सिंह व एस.सी. कमिशन के सदस्य के साथ डेरे पर जाकर जहां पीड़ित महिलाओं को रैस्क्यू किया, वहीं दुष्कर्म में नामजद नछत्तर नाथ व सूरज नाथ को गिरफ्तार भी कर लिया है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की मैडीकल जांच करवाने के बाद फरार चल रहे अन्य 2 आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है। महिलाओं को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना लोपोके की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार 2 महिलाएं रविवार को माथा टेकने रामतीर्थ आई थीं, जिसके बाद वे डेरा ज्ञाननाथ में माथा टेकने गई जा नछत्तर नाथ, वरिन्द्र नाथ व गिरधारी नाथ इन दोनों महिलाओं को अपने कमरे में ले गए, जहां आरोपियों ने इन दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद इन महिलाओं को वहां बंधक बनाकर रख लिया गया।

जब इस बात की भनक पंजाब राज्य एस.सी. कमिशन के नंबर तरसेम सिंह सियालका को लगी तो उन्होंने तुरंत एस.एस.पी. देहाती के साथ संपर्क किया, जिसके बाद आज एस.एस.पी. देहाती द्वारा अपने साथ एसपी. अमनदीप कौर, डी.एस.पी. गुरप्रताप सिंह सहोता, एस.आई. हरपाल सिंह व भारी पुलिस फोर्स के साथ ड्यूटी मैजिस्ट्रेट जगजीत सिंह को लेकर डरे को घेरा गया, जहां पहले पीड़ित महिलाओं को एस.सी. कमिशन के मैंबर के सामने रैस्क्यू किया गया और उसके बाद दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया गया जबकि 2 मौके से फरार हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!