दरिंदगी की हदें पार: पेमेंट के बहाने चलती कार में युवती से दुष्कर्म

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Dec, 2022 07:03 PM

rape of a girl in a moving car on the pretext of payment

महानगर में एक चलती कार में युवती से दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है।

लुधियाना : महानगर में एक चलती कार में युवती से दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है एक कपड़ा व्यापारी ने युवती से जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। व्यापारी ने युवती को पेमेंट के बहाने बुलाया और फिर उसे अपने साथ लेकर जाकर हवस का शिकार बना डाला। आरोपी की पहचान हैबोबाल निवासी रमन नैय्यर के रूप में हुई है। पीड़ित लड़की का खुद का भी कपड़े का कारोबार बताया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित लड़की की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

वहीं पीड़ित युवती का कहना है कि उसकी आरोपी से पुरानी जान-पहचान है और वह शादी का झांसा देकर पहले भी उससे कई बार उससे शारीरिक संबंध बना चुका है, लेकिन बाद में वह शादी करने से मुकर गया था। लेकिन अब एक बार फिर से उसने उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती ने कहा कि वह उसे पैसे देने के बहाने अपनी कार में बिठाकर समराला ले गया और वहां से वापस आती बार जबरदस्ती गाड़ी में उसके साथ रेप किया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!