पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत गंभीर डॉक्टरों ने जताया ये खतरा

Edited By Kalash,Updated: 04 Oct, 2025 05:40 PM

rajvir jawanda condition critical

राजवीर जवंदा मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आठवें दिन भी वेंटिलेटर पर हैं।

पंजाब डेस्क : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आठवें दिन भी वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और जवंदा की हालत में उम्मीद के हिसाब से सुधार नहीं हुआ है। उनके शरीर के अंग सामान्य रूप से काम नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऑर्गन फेलियर का खतरा बना हुआ है।      

गौरलतब है कि राजवीर जवंदा 27 सितंबर को भयानक हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी को काफी नुकसान पहुंचा है। फैंस और परिवार वाले उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!