मोहाली में SSP दफ्तर के बाद हुई हत्या को लेकर राजा वड़िंग ने घेरी पंजाब सरकार, बोले- क्या कोई ऐसी जगह बची है...

Edited By Kalash,Updated: 29 Jan, 2026 03:48 PM

raja warring target punjab government

मोहाली में गोलियां मार कर हत्या किए गए गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गुरी के मामले में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार को घेरा है।

चंडीगढ़ (अंकुर): मोहाली में गोलियां मार कर हत्या किए गए गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गुरी के मामले में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार को घेरा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह सरकार के मिसमैनेजमेंट का एक और दिन है और पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

उन्होंने कहा कि मोहाली में एस.एस.पी. दफ्तर के बाहर दिनदहाड़े एक युवक की हत्या सरकार की नाकामी का साफ सबूत है। उन्होंने सवाल किया कि क्या पंजाब में कोई ऐसी जगह बची है जहां आम लोग सुरक्षित महसूस कर सकें? उन्होंने कहा कि 'बदलाव' के नारे के तहत पंजाब को असुरक्षित बना दिया गया है, जिसके लिए आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!