प्रधान बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी से मिले राजा वड़िंग, सिद्धू-जाखड़ को लेकर कही ये बात

Edited By Vatika,Updated: 11 Apr, 2022 02:20 PM

raja warring met rahul gandhi for the first time after becoming the president

पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनने के बाद राजा वड़िंग दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनने के बाद राजा वड़िंग दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निवास स्थान पर मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा, भारत भूषण आशु, राजकुमार चब्बेवाल भी मौजूद थे। 

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते वड़िंग ने कहा कि पार्टी को नवजोत सिदधू और जाखड़ दोनों की जरूरत। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलेंगे और पंजाब संगठन को और मजबूत बनाएंगे। पार्टी में अनुशासनहिनता बर्दाशत नहीं होगी। वहीं पंजाब में कानून व्यवस्था पर बोलते राजा वड़िंग ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पर तरह चरमरा गई है। मुख्यमंत्री मान को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। 

बता दें कि कांग्रेस हाईकमान ने विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व प्रधान प्रताप बाजवा को पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है। पार्टी हाईकमान ने राज्य के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि राजकुमार चब्बेवाल को कांग्रेस विधायक दल का उपनेता बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों पर मुहर लगाई है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!