परविंदर झोटा हत्याकांड में फोन कॉल को लेकर नया खुलासा, DSP के बयान ने खोला राज

Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2026 10:43 AM

parwinder singh jhota

नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के

मानसा: नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी बेअंत कौर को निलंबित किया जा चुका है। वहीं, एसएसपी वैभव चौधरी ने डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। इस बीच पूरे मामले में एक नया पहलू सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान डीएसपी को बार-बार फोन किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन जिस नंबर पर फोन किया गया, वह उनका नंबर ही नहीं था।

इस संबंध में फोन करने वाले रूबी के दोस्त अवतार ने बताया कि उन्होंने एक मोबाइल नंबर पर फोन किया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह नंबर डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल का नहीं था। वहीं, डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने कहा कि अगर उन्हें इस संबंध में कोई फोन या सूचना मिलती, तो वह घटनास्थल पर जरूर पहुंचते। उन्होंने बताया कि उन्हें केवल फोन किए जाने की बात बताई गई थी, जबकि जिस नंबर पर फोन किया गया, वह उनका नहीं था।

डीएसपी ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा और उनके साथियों की ओर से नशे के संबंध में पहले भी जो जानकारी या शिकायतें दी गई थीं, उन्हें उन्होंने हमेशा गंभीरता से लिया। हालांकि, इस घटना से पहले और वारदात के दौरान उन्हें कोई फोन या संदेश नहीं मिला। उन्होंने घटना पर दुख भी जताया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!