रेलवे की तगड़ी कार्रवाई, 1840 यात्री बिना टिकट पकड़े! वसूला 8 लाख का जुर्माना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Apr, 2026 06:17 PM

railways takes strong action 1 840 ticketless passengers caught

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने वीरवार को बताया कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा आज लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर नियंत्रण हेतु “फोर्ट्रेस चेक” के अंतर्गत एक...

जैतो (रघुनंदन पराशर ): उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने वीरवार को बताया कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा आज लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर नियंत्रण हेतु “फोर्ट्रेस चेक” के अंतर्गत एक विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 1840 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹8,06,935/- का रेल राजस्व वसूला गया। अभियान में 20 टिकट चेकिंग स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की संयुक्त टीम ने भाग लिया।रेलवे में फोर्ट्रेस चेक एक विशेष एवं सघन जांच अभियान होता है, जिसके अंतर्गत किसी स्टेशन, ट्रेन या रेलखंड में बिना पूर्व सूचना सघन टिकट जांच की जाती है। 

इस दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ तथा  आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा यात्रियों के टिकट, पहचान पत्र एवं रेलवे नियमों का कड़ाई से निरीक्षण किया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना तथा रेलवे के राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बसंत कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। यात्रियों की सुविधा एवं राजस्व संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!