रूपनगर और मोरिंडा रेलवे स्टेशनों पर छोटे प्लेटफॉर्म बने मुसीबत, हादसों का खतरा

Edited By Vatika,Updated: 07 Nov, 2026 05:57 PM

railway station roopnagar

रूपनगर जिले के रूपनगर और मोरिंडा जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की लंबाई कम होने से यात्रियों

रूपनगर(विजय): रूपनगर जिले के रूपनगर और मोरिंडा जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की लंबाई कम होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रेनों के कोच प्लेटफॉर्म से बाहर रह जाने के कारण यात्रियों को पटरियों के किनारे उतरने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, ऊना हिमाचल-इंदौर द्वि-साप्ताहिक ट्रेन, गुरमुखी साप्ताहिक सुपरफास्ट और दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के रुकने पर उनके कई कोच प्लेटफॉर्म के दायरे से बाहर रह जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को सीधे जमीन पर उतरना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को होती है। सामान लेकर उतरते समय संतुलन बिगड़ने और गिरने का खतरा भी बना रहता है। बारिश के दिनों में जमीन फिसलन भरी होने के कारण स्थिति और जोखिमपूर्ण हो जाती है।

स्थानीय यात्रियों और रेल उपयोगकर्ता संघों का कहना है कि इस समस्या के बारे में रेलवे प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यात्रियों ने मांग की है कि ट्रेनों की लंबाई के अनुसार दोनों स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ने और उतरने की सुविधा मिल सके। यात्रियों के मुताबिक, रूपनगर और मोरिंडा जंक्शन दोनों ही महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने के साथ-साथ स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!