Punjab: बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर राहुल गांधी, गांव-गांव जाकर सुनी लोगों की मुश्किलें

Edited By Kalash,Updated: 15 Sep, 2025 03:00 PM

rahul gandhi visit flood effected area

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं।

गुरदासपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं। पहले वह अमृतसर गए यहां उन्होंने डूबी फसलें व टूटे घर देखे और गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा भी टेका। अमृतसर के बाद वह गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के गुरचक्क गांव पहुंचे। राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य कांग्रेस नेता भी यहां मौजूद थे।

PunjabKesari

यहां राहुल गांधी ने ट्रैक्टर पर इलाके का दौरा किया। इस दौरान ट्रैक्टर राजा वड़िंग चला रहे थे, जबकि राहुल गांधी और सुखजिंदर रंधावा उनके साथ मौजूद थे। वहीं बाढ़ के कारण जर्जर हुई सड़कों पर ट्रैक्टर ठीक से नहीं चल पा रहा था, जिसके कारण राहुल गांधी पैदल ही गांवों में गए और स्थिति का जायजा लिया।

PunjabKesari

दौरे के दौरान राहुल गांधी ने गांव-गांव जाकर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई जगहों पर जलस्तर कम होने लगा है, लेकिन बड़े स्तर पर नुकसान दिखाई दे रहा है। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं और कई लोगों के घर भी ढह गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!