अटारी के पास दिन दिहाड़े युवक की गोली मारकर ह/त्या, इलाके में दहशत

Edited By Kamini,Updated: 30 Mar, 2026 12:35 PM

youth shot dead near attari

जिले में दिन दिहाड़े गोलियां चलने की वारदात सामने आई है।

अमृतसर (राजन): जिले में दिन दिहाड़े गोलियां चलने की वारदात सामने आई है। अटारी क्षेत्र के गांव राजाताल के नजदीक उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोहना सिंह (35 वर्षीय) निवासी राजाताल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सोहना सिंह रोजाना की तरह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!