राधा स्वामी डेरा मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों की पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार

Edited By Vatika,Updated: 06 Dec, 2019 04:53 PM

radha swami dera mukhi funeral of gurinder singh dhillon s wife

डेरा मुखी ब्यास बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की धर्म पत्नी बीबी शबनम कौर ढिल्लों का अंतिम संस्कार आज डेरा ब्यास में किया गया।

बाबा बकाला साहिब /ब्यास: डेरा मुखी ब्यास बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की धर्म पत्नी बीबी शबनम कौर ढिल्लों का अंतिम संस्कार आज डेरा ब्यास में किया गया। माता की चिता को मुखअग्नि उनके सपुत्र गुरप्रीत और गुरकीरत सिंह की तरफ से दी गई। 

PunjabKesari
अंतिम संस्कार के समय डेरा प्रमुख का परिवार, डेरा प्रबंधक, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, विजय सिंगला, सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़, ओ.पी.सोनी और राणा सोढी दोनों कैबिनेट मंत्री, सांसद गुरजीत सिंह औजला, सांसद हंसराज हंस, महेन्दर सिंह के.पी पूर्व मंत्री पंजाब, बीबी जगीर कौर पूर्व प्रधान एस.जी.पी.सी, सुखपाल सिंह खैहरा, सिमरनजीत सिंह मान प्रधान शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर), बलजीत सिंह दादूवाल, निरंकारी मिशन प्रमुख सत्गुरू उदय सिंह, संत निरंजन दास, चौधरी संतोख सिंह, विधायक गुरजीत सिंह राणा, राज कुमार विधायक चब्बेवाल, अमृतसर सहित हरियाणा, हिमाचल और अन्य राज्यों के कई नेता भी पहुंचे हुए थे। बता दें कि शबनम ढिल्लों का पेट की बीमारी के चलते लंदन के अस्पताल में ऑप्रेशन हुआ था लेकिन उसके बाद तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!