Spa Center की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, 16 लड़के-लड़कियां काबू

Edited By Vatika,Updated: 05 Jul, 2024 03:03 PM

racket disclose in faridkot

जिला श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ कप्तान भागीरथ सिंह मीना और डी.एस.पी. मलोट पवनजीत के नेतृत्व में मलोट पुलिस ने स्थानीय स्काई मॉल में मसाज

मलोट(जुनेजा, विकास) : जिला श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ कप्तान भागीरथ सिंह मीना और डी.एस.पी. मलोट पवनजीत के नेतृत्व में मलोट पुलिस ने स्थानीय स्काई मॉल में मसाज सैंटरों की आड़ में देह व्यापार के खिलाफ धंधे विरुद्ध करवाई की पुलिस ने इस मामले में ग्राहक और धंधे में शामिल 9 लड़कियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार इंस्पैक्टर कुलदीप कौर और थाना सिटी मलोट के मुख्य अधिकारी एस.आई. करमजीत कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चैकिंग कर रही थी । तभी पुलिस को सूचना मिली कि मलोट स्काई मॉल में विजय कुमार निवासी अरनीवाला ने सॉफ्ट टच सेवन डे नाम पर सपा केंद्र चला कर कपिल कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी पटेल नगर हाल आबाद पुड्डा कॉलोनी मलोट और सिमरजीत कौर पत्नी बलजिंदर सिंह निवासी हनुमान मंदिर रोड कैंप मलोट ने किराए पर दिया है। इसी तरह राजस्थान के गंगानगर निवासी अनिल कुमार अरोड़ा ने रिले मैजिकल नाम पर बनाए स्पा सैंटर को अमृतपाल सिंह उर्फ ​​गुरविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी गांव मलोट को किराए पर दिया है। इन सैंटरों में यह लोग देह व्यापार का धंधा चलाते हैं और अनैतिक गतिविधियों के लिए महिलाएं पुरुषों को केबिन किराए पर देते हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इन सैंटरों पर छापा मारा जहां से धंधे में शामिल 9 लड़कियों और 7 लड़कों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें से अधिकांश शहर और आसपास के गांवों से संबंधित हैं। पुलिस ने बताया कि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

लंबे समय से चल रहा देह व्यापार का धंधा
गौरतलब है कि मलोट के स्काई मॉल में यह धंधा लंबे समय से चल रहा था, अक्सर सिनेमा देखने जाने वाले परिवारों सहित लोगों को शर्मसार होना पड़ता था। पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है। उधर, फाटक पार समेत कई इलाकों में यह धंधा अभी भी चल रहा है, वहीं बठिंडा रोड पर होटल ओवर ब्रिज पार समेत कई होटल ऐसे हैं, जहां देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है। इनमें से कई होटलों में में सिर्फ देह व्यापार का काम ही चलता है जिस में शामिल केवल पुरुष और महिलाएं ही इन होटलों में आते हैं। जिसके चलते आम लोगों की मांग है कि इन होटलों और अन्य मसाज सैंटरों की जांच कर कार्रवाई की जाए ।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!