VIP सेक्टर में चल रहा था गंदा धंधा, ग्राहक बनकर गई पुलिस के भी उड़े होश

Edited By Vatika,Updated: 07 Apr, 2023 12:07 PM

racket disclose in chandigarh

जिनसे जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था।

चंडीगढ़: वी.आई.पी. सेक्टर-8 में 2 स्पा सैंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जिला क्राइम सेल ने सेक्टर-8 स्थित गोल्डन लीफ स्पा एंड पिरामिड स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान जिला क्राइम टीम ने लड़कियों को छुड़ाया, जिनसे जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था।  

ज्यादातर लड़कियां हिमाचल, पंजाब और दिल्ली की थीं। जिला क्राइम सैल की टीम ने आरोपियों की पहचान सेक्टर-45 दि गोल्डन लीफ सपा के मैनेजर अतीक मेहमद निवासी सूरजुपर पिंजोर और विकास सेक्टर-12 पर विनोद उर्फ विक्की सेक्टर-26 पंचकूला के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर डी.एस.पी. दविंदर शर्मा ने पुलिस टीम गठन करके सबसे पहले सैक्टर-8 स्थित स्पा सैंटर में फर्जी ग्राहक भेजा। 

फर्जी ग्राहक ने उक्त सेंटर जाकर मैनेजर से बातचीत की और उन्होंने लड़कियां दिखाकर फर्जी ग्राहकों से पैसे लिए। वहीं पुलिस ने 4 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और लड़कियों को छुड़वाया। 4 आरोपियों को  गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!