Canada में पंजाबी युवती की टारगेट किलिंग, पूरा मामला कर देगा हैरान
Edited By Kalash,Updated: 26 Jul, 2026 02:34 PM

पंजाबी युवती की कनाडा में बेरहमी से हत्या कर देने की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : पंजाबी युवती की कनाडा में बेरहमी से हत्या कर देने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार टोरंटो में 26 वर्ष की नवनीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। टोरंटो पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक शादीशुदा था और इसके बाद भी वह लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर कुछ माह पहले लड़की पंजाब लौट आई थी और फिर वापिस कनाडा गई थी। युवती ने उससे शादी करने से इनकार दिया था जिस कारण आरोपी युवक ने कनाडा में उसकी हत्या कर दी।
पुलिस का कहना है कि वारदात से पहले दोनों के बीच कुछ बात होती है और फिर युवक उसे गोली फरार हो जाता है। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here