पिता को शराब पिलाकर मासूम बेटे को उठा ले गया संदिग्ध व्यक्ति, हैरान करेगा पूरा मामला

Edited By Kamini,Updated: 25 Jul, 2026 05:27 PM

kidnapping of an innocent child

एक मासूम बच्चे को किडनैप करने का हैरानीजनक मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क :  एक मासूम बच्चे को किडनैप करने का हैरानीजनक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक 3 साल के बच्चे को  उठा ले जाने का मामला मोहाली के खरड़ स्थित सन्नी एनक्लेव से सामने आया है। आरोपी ने मासूम बच्चे बॉबी देवा को उसके घरे से उठाकर ले गया। वहीं रास्ते में आरोपी ने उसे बहलाने के लिए चिप्स भी दिलाए, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई। पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए बच्चे को 7 घंटे बाद ही अम्बाला से बरामद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रहने वाले धर्मेंद्र का 3 साल का बेटा कल शुक्रवार आचानक घर से गायब हो गया था। पीड़ित व्यक्ति धर्मेंद्र ने बताया कि गत दिन शुक्रवार को उसकी मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई, जिसके साथ वह अपने घर पर शराब पीने लगा। इसी बीच शराब का नशा होने पर धर्मेंद्र सो गया, जब उसे शाम को होश आया तो उसका बेटा वहां मौजूद नहीं था। परिवार वालों ने बेटे की बहुत तलाश की लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को उसकी सूचना दी गई।

एक्शन में आई पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को अपने साथ लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान उसने बच्चे को बहलाने के लिए रास्ते से चिप्स भी लेकर दिए। पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए बच्चे का हुलिया और कपड़ों का रंग आसपास के थानों और क्ंट्रोल रूम में साझा किया। पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस से सुराग मिला कि संदिग्ध व्यक्ति बिहार का रहने वाला है और ट्रेन से अपने गांव भागने वाला था। इसी बीच पुलिस के विशेष टीम अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। पुलिस को अम्बाला कैंट स्टेशन पर तलाशी के दौरान लापता बच्चा घूमता हुआ दिखाई दिया।  

पुलिस का कहना है कि, शायद आरोपी पुलिस टीम की भनक लग गई, जिसके चलते वह बच्चे के वहां पर अकेला छोड़कर भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसके परिवार वालों को सौंप दिया। बच्चे को किडनैप करने वाला आरोपी अभी पुलिस  गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!