Punjab: नहर से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Aug, 2026 05:21 PM

punjab youth s body recovered from canal police investigating

बठिंडा सरहिंद नहर से गांव पूहली के नजदीक एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइव सेविंग ब्रिगेड हैल्पलाइन टीम संदीप गिल ने बंटी गोताखोर की मदद से शव को नहर से निकाला। थाना नथाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल...

बठिंडा  (परमिंद्र): बठिंडा सरहिंद नहर से गांव पूहली के नजदीक एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइव सेविंग ब्रिगेड हैल्पलाइन टीम संदीप गिल ने बंटी गोताखोर की मदद से शव को नहर से निकाला। थाना नथाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक के काली पैंट और डब्बियों वाली शर्ट पहनी हुई थी तथा मृतक के बाएं हाथ पर दिल का टैटू बना हुआ था। पुलिस की पड़ताल के बाद संस्था के सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!