Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर लगे ये आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Aug, 2024 11:15 PM

punjab woman dies under suspicious circumstances

खन्ना के बिलां वाली छप्पड़ी इलाके में एक महिला की मौत पर विवाद हो गया। इस मौत के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ ससुराली इसे खुदकुशी बता रहे हैं। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी।

खन्ना : खन्ना के बिलां वाली छप्पड़ी इलाके में एक महिला की मौत पर विवाद हो गया। इस मौत के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ ससुराली इसे खुदकुशी बता रहे हैं। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। ससुराल परिवार के लोग मौके से फरार हो गए। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका की पहचान अंजलि (26) के तौर पर हुई। उसकी अढ़ाई साल की बेटी भी है।

मृतका की मां मंजू और बहन कामिनी ने आरोप लगाया कि ससुराल परिवार अंजलि को तंग करते रहते थे। जब भी कभी अंजलि फोन पर बात करती थी तो उसकी बातों से अहसास होता रहता था। लेकिन कभी अंजलि ने उनके साथ खुलकर बात नहीं की।

कामिनी के अनुसार आज उसके जीजा का फोन आया तो पहले बोला गया कि अंजलि बाथरूम में गिर गई है। कुछ ही समय बाद फोन किया कि जल्दी आ जाओ अंजलि ने फंदा लगा लिया है। इससे उन्हें शक हुआ कि अंजलि को मारा गया है। उनके जाने से पहले अंजलि को फंदे से उतारा हुआ था।

इसकी जांच होनी चाहिए और उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। सिटी थाना एस.एच.ओ. राव वरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिलां वाली छप्पड़ी में महिला ने खुदकुशी कर ली है। वे खुद मौका देखकर आए हैं। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अंजलि के परिवार वाले जो आरोप लगा रहे हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। जैसे तथ्य सामने आएंगे, वैसी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!